Shhyam sunder लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Shhyam sunder लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

Shyam sunder



Shyam Sunder

श्याम वर्ण छबि है अति पावन ।
मोहन अति मोहक मन भावन ।।

नटखट नन्द बाबा को लाला ।
लट घुंगराले नयन विशाला ।।

मोर  मुकुट माथे पे राजे ।
प्यारी मुरलिया संग में साजे ।।

ग्वाल बाल संग माखन चोरे ।
गोपिन की मटकिन कु फोड़े ।।

श्याम सुंदर चित चोर निरालों ।
गोकुल की गायन को ग्वालो ।।

जब मुरली की तान लगावे ।
जीव जन्तु सब धोरै आवे ।।

जान बुझ सब गोपिन छेड़े ।
बांके बिहारी भी है टेढ़े ।।

मिठो बोलै बड़ो सुहानो  
जाको 'सावन' हुयो दीवानो ।।

नटवर नागर है रंग रसिया ।
राधा के मन को मन बसिया ।।
सावन चौहान कारौली

https://www.writersindia.in/2019/07/Mathura-vrindawan.html?m=1