पेड़ लगाओ पुन्य मिलेगा
पेड़ लगाओ पूण्य मिलेगा पेड़ धरा का है गहना
अंतिम एक उपाय यही है गर जीवित भी हैं रहना
काट रहे हो वृक्ष देव को आरी और कुल्हाड़ी से
क्यों तुम पहियें तोड़ रहे हो कुदरत की इस गाडी के
यूँ ही कटाई चलती रही तो बाढ़-अकाल पड़े सहना
अंतिम एक उपाय यही…
पेड़ लगाओ पूण्य...
जीवन भर देते ही है ये हमें फूल फल और मेवा
बदले में कभी कुछ ना मांगते ये ही तो हैं भोले देवा
कुदरत का वरदान वृक्ष है तोता से बोली मैना
अंतिम एक उपाय...
पेड़ लगाओ पूण्य…
जो देते हैं हमको जीवन उनका छीन रहे जीवन
कैसे बारिश होगी यहाँ पे धरा पे गर ना बचे ये वन
बिन हरियाली खुशहाली ना दादा दादी का कहना
अंतिम एक उपा…
पेड़ लगाओ पूण्य…
गर धरती से प्यार है हम को हम भी पेड़ लगाएँगे
हम भी लाल हैं इस धरती के सुंदर इसे बनाएंगे
आज से अपने मन मे सावन ये निश्चय तुम कर लेना
अंतिम एक उपाय…
पेड़ लगाओ पूण्य...
सावन चौहान कारौली -एक नादान कलमकार
भिवाड़ी अलवर राजस्थान
मो.9636931534
https://sawankigazal.blogspot.com/2019/06/blog-post_4.html?m=1
