मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021

मैया मोरी सांच बता दे




https://sawankigazal.blogspot.com/search/label/Shhyam%20sunder?m=1



 बहर - मैं तो तुम संग प्रीत लगाके


मैया मोरी सांच बता दे


मैया मोरी साँच बतादे मैं तने मोल लिया ; 

मैं तैने मोल लिया मैं तैने मोल लिया 


 जब वन गाय चरायबे जावैं;

 दाऊ भैया बहोत खिजावैं

कहके परायो मोहे सतावैं

बोले हैं मैं तेरो नाय-2

मैया मोरी साँच…


बाबा गौरे तू भी गौरी;

फिर क्यों सांवरी सूरत मोरी

अब नाय गाय चराऊँ तोरी

या तो देओ बताय-2

 मैया मोरी साँच…


सारी ग्वालिन मोह नचावैं;

ना नाचूं तो रोब जमावैं

मो से ही गैया घिरवावैं

कोऊ ना संग में जाय-2

मैया मोरी साँच…


सावन रोय रोय कहें कन्हैया

सुनके बाते हंस रही मैया

गोद उठायो पकड़ के बैंया 

छाती से लीनो लगाय-2

मैया मोरी साँच…


मैंया मोरी सांच बताय दे

मैं तने मोल लिया -2


सावन चौहान कारौली -एक नादान कलमकार 

भिवाड़ी अलवर राजस्थान 

मो.9636931534